साईं ध्रुव प्रीमियर लीग सीजन-4 का भव्य समापन, फाइनल मुकाबले ने बांधा समां
रांची : साईं ध्रुव क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित साईं ध्रुव प्रीमियर लीग सीजन-4 का भव्य फाइनल मुकाबला आज साईं ध्रुवा ब्लू और साईं ध्रुवा रेड के बीच खेला गया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, अनुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया। वहीं फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
मैदान पर खिलाड़ियों के उत्साह, टीम भावना और कड़ी प्रतिस्पर्धा ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मैच का भरपूर आनंद उठाया।
ट्रॉफी एवं प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार, आईएएस, डायरेक्टर सरड उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में जितेंद्र पांडे, डिप्टी डायरेक्टर सरड, ज्योतिनाथ शाहदेव, डिप्टी डायरेक्टर सरड, तुषार घोष, मुक्तेश सिंह, हिमांशु शेखर, अमित कुमार, अमित सिंह एवं युवराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेल को अनुशासन, मेहनत और समर्पण का सर्वोत्तम माध्यम बताया। आयोजन के सफल संचालन के लिए साईं ध्रुव क्रिकेट एकेडमी की सराहना की गई।
