खेल

रांची जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा एक दिवसीय समर कैम्प का सफल आयोजन

रांची : रांची जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से रविवार, 25 मई को धुर्वा बालालॉंग चौक स्थित रैम्बो रिवर वाटर पार्क में एक दिवसीय ताइक्वांडो समर कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कैम्प में रांची के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित ताइक्वांडो विद्यार्थियों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

समर कैम्प के दौरान प्रतिभागियों को पंचिंग, किकिंग एवं फाइटिंग स्किल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को ताइक्वांडो की बुनियादी तकनीकों के साथ अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास के महत्व की भी जानकारी दी।

कैम्प में ताइक्वांडो प्रशिक्षण के साथ बच्चों के लिए वाटर मस्ती एवं लंच की विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी प्रतिभागियों ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, फिटनेस और आत्मरक्षा के प्रति रुचि विकसित करना था।

कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड ताइक्वांडो संघ के वर्किंग चेयरमैन मिथलेश कुमार सिंह, रैम्बो रिवर वाटर पार्क के सचिन सिंह, वार्ड 38 के पार्षद अवधेश ठाकुर एवं पूर्व पार्षद दीपक लोहरा ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रीतम कुमारी, अनंत नाग चंदन, तारकांत पटेल, करमचंद भगत, चंदन कुमार, संजय मुंडा, विवेक दुबे, बजरंग ठाकुर सहित कई प्रशिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों का मार्गदर्शन किया। आयोजन को प्रतिभागियों एवं अभिभावकों द्वारा काफी सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *