खेल

फर्स्ट ऑल इंडिया इंडोर आर्चरी चैम्पियनशिप के लिए रांची के तीन खिलाड़ी गोवा रवाना

रांची : फर्स्ट ऑल इंडिया इंडोर आर्चरी चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु कार्तिक उरांव आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर, रातू, रांची के तीन प्रतिभावान खिलाड़ी — पिंटू कुमार, प्रिंस कुमार साहू एवं अंकित मुंडा — रविवार, 25 मई को हटिया रेलवे स्टेशन से गोवा के लिए रवाना हुए।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता गोवा के दयानंद बांदोदकर इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, पेड्डेम, मापुसा में आयोजित की जा रही है, जिसमें खिलाड़ी 28 मई को अपना हुनर और दमखम दिखाएंगे।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर की मुख्य संरक्षिका पूनम खलखो, अध्यक्ष रंजीत तिर्की, सचिव ज्योति खलखो, रांची डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन के सचिव चंचल भट्टाचार्य, आदिवासी बाल विकास विद्यालय के प्राचार्य रोहित मिश्रा एवं डॉ. लक्ष्मण उरांव ने उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें। सेंटर परिवार ने खिलाड़ियों के सफल एवं सुरक्षित यात्रा की भी शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *