29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का रांची में भव्य आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रांची, 24 मई : एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 22 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है।
देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 750 से अधिक प्रतिभाशाली एथलीट प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
दूसरे दिन कुल 11 स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले संपन्न हुए। इनमें 10000 मीटर पुरुष वॉक, पोल वॉल्ट महिला, शॉटपुट महिला, ट्रिपल जंप महिला, जेवलिन थ्रो महिला, 100 मीटर पुरुष, 100 मीटर महिला, 400 मीटर पुरुष, 400 मीटर महिला, 1500 मीटर महिला एवं डेकाथलन पुरुष स्पर्धाएं शामिल रहीं।
विजेता खिलाड़ियों को नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.), एडिशनल एसपी सुजीत कुमार (आईपीएस), अर्जुन पुरस्कार विजेता विजय माला भनोट, भारतीय एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच राधा कृष्ण नायर, सी. लता एवं लियाकत अली द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर खेल एवं एथलेटिक्स जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (SAAF) के अध्यक्ष ललित भनोट, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वित्त समिति के चेयरमैन एवं झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडेय सहित कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आशीष झा, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, रणवीर सिंह, आलोक मिश्रा, अजय नायक, बंधन टोप्पो, शैलेश कुमार, गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन, प्रभात रंजन तिवारी, गंगाधर प्रसाद, अजीत कुमार, राकेश सिंह, कोच योगेश यादव, आशु भाटिया, अरविंद कुमार, आलोक सिंह, अनुभा खाखा एवं पुनीत कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के आगामी दिनों में कई रोमांचक मुकाबले आयोजित होंगे, जहां देश के शीर्ष एथलीट अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करने का प्रयास करेंगे।
