Home

जामताड़ा में झामुमो छात्र मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ फूंका पुतला

Jamtara : जामताड़ा शहर के इंदिरा चौक पर शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के नेतृत्व में झारखंड छात्र मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटना और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान इंदिरा चौक पर काफी देर तक माहौल गरम रहा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला सचिव परेश यादव, आनंद टुडू, सगीर खान, किशोर रवानी, विजय राउत सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिला उपाध्यक्ष अशोक मंडल ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर भी केंद्र सरकार को घेरा और कहा कि इससे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। वहीं, जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू और जिला सचिव परेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा और पूरे झारखंड में व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और छात्र नेता मौजूद रहे, जिनमें देविशन हांसदा, लालू अंसारी, आजाद शेख, मेरी मरांडी, माखोनी हेंब्रम, आलम अंसारी, पांचू दास, बबला हांसदा, महावीर दास, माना ठाकुर सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *