खेल

झारखंड स्टेट सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में रांची टीम ने जीता कांस्य पदक

रांची: झारखंड स्टेट हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में 10 मई 2026 को ईस्ट सिंहभूम जिला संघ द्वारा आयोजित प्रथम झारखंड स्टेट सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में रांची टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबले में रांची टीम को ईस्ट सिंहभूम के खिलाफ बेहद रोमांचक मैच में 4-5 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही रांची और अर्बन सर्विसेज की टीम को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में रांची टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर सभी मुकाबले जीतकर तय किया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित, आक्रामक और मजबूत डिफेंसिव खेल का प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षक विष्णु कुमार ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ मैच खेले, जिसकी बदौलत टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए आनीमा उरांव को बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा 3rd झारखंड राज्यस्तरीय रेफरी क्लिनिक में रांची की रेफरी सुष्मिता उरांव, अर्चना टोप्पो और सावित्री कुमारी को ग्रेड-सी प्रदान किया गया।

रांची टीम की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *