खेल

वर्ल्ड कराटे यूथ लीग में भाग लेने फिलीपींस रवाना हुए रेंशी सुनील किस्पोट्टा

मनीला में 14 से 17 मई तक होगी अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप

रांची: फिलीपींस की राजधानी मनीला में वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 14 से 17 मई तक आयोजित होने वाली कराटे यूथ लीग में भाग लेने के लिए कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के ट्राइबल एंड माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन रेंशी सुनील किस्पोट्टा फिलीपींस रवाना हुए।

इस अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रेंशी सुनील किस्पोट्टा आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मनीला में आयोजित इस प्रतियोगिता में भी भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की तैयारी पूरी हो चुकी है और टीम पूरी आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *