खेल

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता को लेकर रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की अहम बैठक

रांची: रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को नटराज योग संस्थान, कचहरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कार्यकारी अध्यक्ष पी.पी. तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रतियोगिता की तैयारियों एवं संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में रांची जिला से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले ऑफिशियल्स, टीम मैनेजर एवं कोचों की संख्या और चयन प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। चयनित प्रतिभागी आगामी 5, 6 और 7 जून को जामताड़ा में आयोजित सीनियर कैटेगरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योगासन और इंडिविजुअल इवेंट शामिल रहेंगे।

बैठक के दौरान जिला योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप के आयोजन में हुई कमियों एवं उनके समाधान पर भी गंभीर चर्चा हुई, ताकि भविष्य में प्रतियोगिताओं का संचालन और अधिक बेहतर तरीके से किया जा सके।

जिला सचिव डॉ. एस.के. घोषाल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं मीडिया कमेटी एवं सोशल मीडिया टीम में नए सदस्यों की नियुक्ति को लेकर भी विचार किया गया।

रांची जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. संतोषी साहू ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों और सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में आर्य प्रहलाद भगत, आम्या अंशु, राहुल रंजन, पूजा सिंह, जगदीश सिंह, डॉ. अटल पांडेय, कोमल सिंह, मधु शर्मा, प्रदीप साहू, अजय महतो, ऋतिका जोशी, शिवराज, अनिष्का, आरती पांडेय, बेबी एवं गंगाधर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, प्रतियोगिताओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *