रांची

भीषण गर्मी में राहत: शौण्डिक संघ ने शुरू की निःशुल्क प्याऊ सेवा

राँची, 3 मई 2026: झारखंड प्रदेश शौण्डिक संघ द्वारा भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आम जनमानस की सुविधा के लिए निःशुल्क प्याऊ सेवा की शुरुआत की गई है। संघ की कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत वर्द्धमान कंपाउंड स्थित प्रदेश अध्यक्ष के आवास के समक्ष प्रथम प्याऊ का भव्य उद्घाटन किया गया।

इस पुनीत कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि राँची की माननीय महापौर सुश्री रोशनी खलखो द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान महापौर ने संघ के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि तपती गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। संघ द्वारा आज से तीन अन्य स्थानों पर भी प्याऊ सेवा शुरू की जा रही है।

प्याऊ में स्टील गिलास की व्यवस्था रमेश साहु द्वारा तथा गुड़-चना की व्यवस्था रमण साहु एवं सुमन साहु द्वारा सभी स्थानों पर उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुनील साहू एवं महासचिव विद्याधर प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संघ द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है, ताकि राहगीरों को गर्मी में राहत मिल सके।

कार्यक्रम में सुश्री जयश्री साहु ने महापौर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर संरक्षक अरुण गुप्ता, कुमुद साहु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय साहू सहित रमेश साहु, मयंक साहु, पंकज साहु, कुणाल शाह, अरुणदेव कुमार, कलिंदर साहु, दुर्गेश साहु, मुकेश साहु, सुमन साहु, संजय साहु, ओम प्रकाश साहु, आकाश अंकुर, दिलीप साहु, कुशेश्वर चौधरी, मिथिलेश साहु, नवल साहु, शिवेन्द्र जी, कृष्णा साहु समेत संघ के कई गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महासचिव ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ के सदस्यों ने इस पुण्य कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समाज के अन्य वर्गों से भी ऐसे परोपकारी कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *