मोराबादी में वुडबॉल का जलवा: इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप का भव्य समापन
राँची, 3 मई 2026: मोराबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में झारखंड राज्य वुडबॉल संघ द्वारा आयोजित एक-दिवसीय झारखंड स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट वुडबॉल चैंपियनशिप 2026 का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में राँची समेत राज्य के विभिन्न जिलों एवं स्कूलों के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशि वर्मा एवं रिंकू वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, हाई कोर्ट के अधिवक्ता पी.के. लाला, समाजसेविका सोहिनी राय, युवा नाट्य संगीत एकेडमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, संघ के सचिव गोविंद झा, समाजसेवी जी.सी. बसुकी एवं संतोष कुमार शामिल रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम:
जूनियर बालक वर्ग: प्रथम – जयंत उरांव (मनन विद्या स्कूल)
द्वितीय – वंश कुमार (डी.ए.वी. गांधीनगर)
तृतीय – अंश कुमार (मनन विद्या स्कूल)
चतुर्थ – बंटी कुमार महतो (मनन विद्या स्कूल)
पंचम – रौनक कुमार (मनन विद्या स्कूल)
जूनियर बालिका वर्ग: प्रथम – अनुष्का कुमारी (कलकत्ता पब्लिक स्कूल)
द्वितीय – नेहा कुमारी (इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल)
तृतीय – शिवानी कुमारी (कलकत्ता पब्लिक स्कूल)
चतुर्थ – आराध्या सिंह (मनन विद्या स्कूल)
पंचम – अनामिका कुमारी (इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल)
सीनियर बालक वर्ग: प्रथम – आशुतोष कुमार
द्वितीय – अजीत कुमार गोप
तृतीय – सरवर अंसारी
चतुर्थ – बंटी टोप्पो
पंचम – मयंक सिंह
सीनियर बालिका वर्ग: प्रथम – प्रियांशुका कुमारी
द्वितीय – ज्योति कुमारी
तृतीय – वंदना खालको
चतुर्थ – अनुष्का कुमारी
पंचम – किरण कुमारी
सीनियर एवं जूनियर दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संतोष कुमार, अंश वर्मा, दीपक वर्मा, रौनक कुमार, मनीष कुमार, बलवीर, देवुजन ठाकुर, शुभम कुमार, मयंक कुमार, राजेश कुमार एवं आयुष कुमार सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता राज्य में वुडबॉल खेल के बढ़ते प्रभाव और युवाओं के उत्साह का प्रतीक बनी।
यह जानकारी अमन कुमार द्वारा दी गई।
