खेल

अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा को बोकारो उपायुक्त ने किया सम्मानित

बोकारो की अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रेशमा ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ बोकारो बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में बोकारो के उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपायुक्त ने कहा कि रेशमा की यह सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है और इससे खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह भी बढ़ेगा।

रेशमा की इस उपलब्धि पर खेल जगत में खुशी की लहर है। झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री आर के आनंद, जेओए सचिव सह लॉन बॉल कोच डॉ. मधुकांत पाठक, आशीष झा और आशु भाटिया सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उनके निरंतर सफलता की कामना की।

रेशमा की मेहनत, समर्पण और संघर्ष ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी यह सफलता आने वाले समय में और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *