बिलासपुर में सिमडेगा की धमाकेदार जीत, लगातार दूसरे साल सेमीफाइनल में प्रवेश
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 26 अप्रैल से 02 मई 2026 तक आयोजित 8वीं नवभारत ऑल इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता 2026 में हॉकी सिमडेगा (झारखंड) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अंतिम लीग मुकाबले में खड़की हॉकी अकादमी, पुणे को 4-0 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
इस मुकाबले में सिमडेगा टीम की ओर से सीता कुमारी, शिवानी कुमारी, राजमणि कुमारी और अमृता मिंज ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। टीम के बेहतरीन खेल प्रदर्शन से पूरे झारखंड में खुशी की लहर है।
सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी सिमडेगा और खेल विभाग के सभी पदाधिकारियों व प्रशिक्षकों ने टीम को बधाई देते हुए आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
मनीषा एक्का, सोनाली तिर्की, शुशिला कुजूर, एस्थर होरो, सीता कुमारी, अनीशा कुल्लू, रीना कुल्लू, अनुप्रिया सोरेंग, शिवानी कुमारी, अमृता मिंज, बेरतीला केरकेट्टा, जमुना कुमारी, राजमुनि कुमारी, मनीषा मिंज, अनिमा कांडुलना, पुनीता मांझी, सानिया तिर्की, आरती कुमारी
