खेल

संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20: पिनेकल क्रिकेट क्लब फाइनल में, इफ्तिखार आदिल बने हीरो

रांची। एनके स्टेडियम में खेले गए संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में पिनेकल क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का सफल पीछा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मुकाबले में सॉनेट क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 147 रन बनाए। पिनेकल के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोके रखा। इफ्तिखार आदिल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि संजीत शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अरुण कुमार महतो, कुमार अंकित और अभिषेक कुमार सिंह ने भी 1-1 विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिनेकल क्रिकेट क्लब की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार मिश्रण दिखाया। टीम ने 18 ओवर में 150/5 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजय कुमार ने 36 रन, सुशांत सिंह ने नाबाद 32 रन और रितिक कुमार ने 24 रनों की अहम पारी खेलकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए इफ्तिखार आदिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ पिनेकल क्रिकेट क्लब ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जिससे खिलाड़ियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *