रांची अस्मिता लीग का भव्य समापन: 400 बालिकाओं ने दिखाया दम, विजेताओं को मिला सम्मान

रांची। 28 अप्रैल 2026 को मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित रांची जिला अस्मिता लीग प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के बाद अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के क्रिकेट प्रशिक्षक चंचल भट्टाचार्य, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह और भारतीय टीम के वरीय प्रशिक्षक रवि शंकर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रांची के डे-बोर्डिंग, आवासीय, खेलो इंडिया एवं एकलव्य प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षक और खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया, जबकि मंच संचालन वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया। जिला खेल समन्वयक आशिष कुमार बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही।
इस लीग के तहत फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें करीब 400 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:
बैडमिंटन (U-14):
वेदांतिका माथुर (प्रथम), शांभवी सौम्या (द्वितीय), काश्वी सरावगी (तृतीय)
बैडमिंटन (U-17):
शांभवी बर्मन (प्रथम), वानया खन्ना (द्वितीय), अमृता कुजूर (तृतीय)
बैडमिंटन (U-19):
अनन्या सिंह (प्रथम), नंदिता सेन (द्वितीय), माही कश्यप (तृतीय)
कुश्ती (45 किग्रा):
सोनामुनी हेंब्रम (प्रथम), होलिका मिजेसी (द्वितीय), सीमा हेंब्रम (तृतीय)
कुश्ती (50 किग्रा):
अनीशा केरकेट्टा (प्रथम), आरती कुमारी (द्वितीय), अंशु लकड़ा (तृतीय)
कुश्ती (55 किग्रा):
स्नेहा कुमारी (प्रथम), नेहा उरांव (द्वितीय), इंद्रावती कुमारी (तृतीय)
कुश्ती (59 किग्रा):
सिमरन बिलचन मिंज (प्रथम), कोमल मरांडी (द्वितीय), रिया कुमारी (तृतीय)
कबड्डी (U-14 एवं U-17):
डे-बोर्डिंग कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र, मोराबादी (प्रथम),
पे एंड प्ले मोराबादी (द्वितीय)
फुटबॉल (U-14):
डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र, हुलुंडू (विजेता),
तमाड़ (उपविजेता),
सताकी (तृतीय)
फुटबॉल (U-17):
तरुण संगम धुर्वा (विजेता),
पोगरा रंगामाटी (उपविजेता),
तमाड़ (तृतीय)
फुटबॉल (U-19):
जेएसएसपीएस खेलगांव (विजेता),
पोगरा रंगामाटी (उपविजेता),
तरुण संगम धुर्वा (तृतीय)
हॉकी (ओपन):
एकलव्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, रांची (प्रथम),
आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, बरियातू (द्वितीय),
SAI रांची (तृतीय)
आयोजन को सफल बनाने में रवि शंकर, हरीश कुमार, शिव सागर, तपन राउत, राजू साहू, भरत शाह, संजू कुमार, रविशंकर केशरी, गोपाल तिर्की, कालीचरण महतो, अख्तर हुसैन सहित अन्य प्रशिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
