झारखंड के पांच खिलाड़ियों का वर्ल्ड मास्टर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयन

रांची: झारखंड के लिए गर्व की बात है कि राज्य के पांच खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड मास्टर स्पोर्ट्स खेलकूद प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 17 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी।
चयनित खिलाड़ी 15 अप्रैल 2026 को हटिया से कोलकाता के लिए रवाना होंगे, जहां से वे आगे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे।
चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:
- लक्ष्मण राम
- दशरथ महतो
- अशोक महतो
- अनु सिंह
- मेरी मुंजनी
झारखंड मास्टर एथलेटिक्स संगठन के सचिव श्री लक्ष्मण राम ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

