16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026
झारखंड बना लगातार तीसरी बार चैंपियन, मध्यप्रदेश को 2-1 से हराया
लगातार आठवीं बार जीता पदक, ओडिशा तीसरे स्थान पर
रांची स्थित में 01 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 के अंतिम दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। यह प्रतियोगिता , खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
ओडिशा ने जीता कांस्य पदक
तीसरे स्थान के मुकाबले में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने उत्तरप्रदेश को 4-2 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।
ओडिशा की ओर से प्रियंका मिंज ने 2 गोल, जबकि प्रिंसेस प्रिया एक्का और अंजना कुजूर ने 1-1 गोल किए।
उत्तरप्रदेश की ओर से अर्चिता कुमारी और ममता कुमारी ने 1-1 गोल किया।
इस मैच में प्रियंका मिंज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
फाइनल में झारखंड की शानदार जीत
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें मेजबान झारखंड ने मध्यप्रदेश को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।
झारखंड की ओर से सुगन सांगा और सेवानी केरकेट्टा ने 1-1 गोल किए, जबकि मध्यप्रदेश की ओर से नम्मी गीताश्री ने एकमात्र गोल किया।
मध्यप्रदेश की नौशीन नाज को फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टूर्नामेंट परिणाम
- विजेता: हॉकी झारखंड
- उपविजेता: हॉकी मध्यप्रदेश
- तृतीय स्थान: हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा
व्यक्तिगत पुरस्कार
- हाईएस्ट गोल स्कोरर: नौशीन नाज (मध्यप्रदेश) – 9 गोल
- बेस्ट गोलकीपर: खिल्ली कुमारी (झारखंड)
- बेस्ट डिफेंडर: प्रीति बिलुंग (झारखंड)
- बेस्ट फॉरवर्ड: प्रियंका मिंज (ओडिशा)
- इमर्जिंग प्लेयर: स्वीटी कुजूर (ओडिशा)
मुख्य अतिथि एवं सम्मान समारोह
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में (निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार), (महासचिव, हॉकी इंडिया), (पूर्व कप्तान, भारतीय महिला हॉकी टीम) एवं (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं, तकनीकी अधिकारियों, अंपायरों एवं मेडिकल टीम को भी सम्मानित किया गया।
घोषणा
झारखंड टीम की ऐतिहासिक जीत पर (अध्यक्ष, हॉकी झारखंड) ने टीम को 2 लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
