16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम की शानदार जीत
राजगीर (बिहार), 01 से 12 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड सब जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में दादर & नगर हवेली और दमन & दीव की टीम को संघर्षपूर्ण मैच में 1-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
मैच के दौरान झारखंड को मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को HIL खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति ने सफलतापूर्वक गोल में तब्दील किया, जिससे टीम को 1-0 की बढ़त मिली। इसके बाद दोनों ही टीमों ने गोल करने के लिए लगातार प्रयास किया, लेकिन कोई भी टीम अतिरिक्त गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
अंततः झारखंड टीम ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया और टूर्नामेंट में जीत के साथ शानदार शुरुआत की।
झारखंड की इस पहली जीत पर हॉकी झारखंड एवं खेलकूद विभाग के सभी पदाधिकारियों ने टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
