खेल

सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप: पांचवें दिन 6 मुकाबले, उत्तराखंड, असम समेत कई टीमों की शानदार जीत


रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन कुल 6 मुकाबले खेले गए। इसमें A डिवीजन के 4 और B डिवीजन के 2 मैच शामिल रहे।

B डिवीजन के मैच

दिन की शुरुआत B डिवीजन के मुकाबलों से हुई। पहले मैच में उत्तराखंड ने गुजरात को 9-2 से हराया। उत्तराखंड की मीनाक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल दागे, जबकि करीना ने 2 और दिव्यानी जोशी व रिया ने 1-1 गोल किया। गुजरात की ओर से कृष्णा घीवाला और नियंती परमार ने 1-1 गोल किए।

दूसरे मुकाबले में असम ने बंगाल को रोमांचक मैच में 3-2 से पराजित किया। असम की ज्योत्सना एक्का ने 2 और तनु यादव ने 1 गोल किया, जबकि बंगाल की क्वासिस खातून ने दोनों गोल दागे।

A डिवीजन के मुकाबले

A डिवीजन के मैचों की भी शुरुआत हुई, जिसमें कुल 4 मुकाबले खेले गए। तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से हराया। यूपी की राशि सिंह और आरिका कुमारी ने 2-2 गोल किए, जबकि ममता कुमारी ने 1 गोल जोड़ा। छत्तीसगढ़ की ओर से रिया खलखो ने एकमात्र गोल किया।

चौथे मुकाबले में मध्य प्रदेश ने मणिपुर को 6-3 से हराया। मध्य प्रदेश की नौशीन नाज ने 3, भाविका ने 2 और जागृति कुमारी ने 1 गोल किया। मणिपुर की ओर से सेराम चानू ने 2 और खरीबम शखेंबी चानू ने 1 गोल किया।

पांचवें मैच में पंजाब ने आंध्र प्रदेश को 2-0 से हराया। पंजाब की रशमीन कौर और जरमप्रीत कौर ने एक-एक गोल किया।

दिन के अंतिम मुकाबले में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी बिहार को 3-0 से शिकस्त दी। महाराष्ट्र की अन्वी रावत ने 2 और पूर्वा दुपरे ने 1 गोल किया।

कल से झारखंड का अभियान शुरू

प्रतियोगिता में मेजबान हॉकी झारखंड की टीम अपना पहला मुकाबला कल शाम 4:30 बजे महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। टीम में खिल्ली कुमारी, प्रीति बारला, रेजिना कुल्लू, सुगन सांगा, नीलम टोप्पो, प्रीति बिलुंग, स्वीटी आईड, पुष्पा मांझी, निपुणता डुंगडुंग, अंकिता लकड़ा, अलमा भेंगरा, मरियम भेंगरा, संदीपा कुमारी, सानिया तिर्की, रिचा मिंज, सेवानी केरकेट्टा, श्रुति कुमारी और सुष्मिता गुड़िया शामिल हैं।

पांचवें दिन के रोमांचक मुकाबलों के साथ चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *