खेल

अंडर-17 सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का महुदा, धनबाद में भव्य उद्घाटन

🤼‍♂️🤼‍♂️ उद्घाटन समारोह 🤼‍♂️🤼‍♂️

महुदा (धनबाद), 05 अप्रैल 2026 — खेलकूद एवं युवा कार्य, झारखंड सरकार के सहयोग तथा एवं धनबाद जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंडर-17 सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का भव्य एवं रंगारंग उद्घाटन महुदा, धनबाद में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती (जिला परिषद अध्यक्ष, धनबाद) उपस्थित रहीं। उनके साथ धनबाद जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष , सचिव तथा झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा बजरंगबली की पूजा-अर्चना एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 30 स्वर्ण, 30 रजत एवं 60 कांस्य पदकों के लिए रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत हुई।

आयोजन को सफल बनाने में झारखंड कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव , हजारीबाग जिला कुश्ती सचिव , गिरिडीह जिला कुश्ती संघ सचिव सहित राष्ट्रीय प्रशिक्षक , मृत्युंजय नाथ चौधरी, राजीव यादव, प्रकाश बादल, राजू कुमार एवं अन्य गणमान्य अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *