Home

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर योग क्षेत्र की महिलाओं को मिला “बेस्ट योगिनी अवॉर्ड”

1

रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी रांची में योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं बेटियों को “बेस्ट योगिनी अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट, रिलेशंस एवं नटराज योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में योग और योगासन खेल को बढ़ावा देने वाली माताओं और बहनों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रौशनी खलखो तथा जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी राज कुमार पोद्दार, अन्नू पोद्दार, शिक्षाविद डॉ. सी.के. मिश्रा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जेएससीए के आजीवन सदस्य राजीव रंजन, रोहित अग्रवाल, नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया और स्मिता केडिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर अतिथियों ने योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली बेटियों और महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के आयोजक और रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आज समाज में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है और योग इसके लिए सबसे सरल मार्ग है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब योग अपनाती हैं तो पूरा परिवार योग से जुड़ता है और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होता है।

वहीं आर्य प्रहलाद भगत ने बताया कि आज योगासन खेल के रूप में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया वूमेन लीग जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। झारखंड की बेटियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर योगासन खेल में उपलब्धियां हासिल करना गौरव की बात है।

कार्यक्रम में डॉ. संतोषी कुमारी, चैताली मुखर्जी, अंजना सिंह, पूजा सिंह, सरिता सिंह, संगीता बनर्जी, माही कुमारी, कशक, अंजली कुमारी, स्मृति कुजूर, आकांक्षा कुमारी, पम्मी कुमारी, कोमल रे, निधी कुमारी, अनूपा किंडो, रेशमी तिर्की, सारिका, अर्चना कुमारी, पंखुड़ी, पल्लवी रानी, सृष्टि, तन्नू गुप्ता, गार्गी, शीतल प्रजापति, मधु सिंह सहित कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उनके अभिभावक एवं संस्थान के सदस्य रितेश कुमार और मोहित कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *