आदिकांत महतो रातू और राम नारायण सिंह बने नामकुम के थानेदार

Ranchi : रांची के नामकुम थाना के प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बाद दो इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। इंस्पेक्टर आदिकांत महतो को रातू का नया थानेदार बनाया गया है। वहीं, रातू के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह को नामकुम का नया थानेदार बनाया गया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।

