रांची

JMM का BJP पर हमला, विनोद पांडेय बोले- भाजपा ने की नीतीश कुमार की ‘राजनीतिक ह’त्या’

विनोद

Ranchi : बिहार में राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव को लेकर झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक हत्या कर दी है और बिहार के जनादेश का अपमान किया है। महासचिव पांडेय ने अपने बयान में कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस नेता पर बिहार की जनता ने भरोसा जताकर वोट दिया था, उसे अब राजनीति की मुख्यधारा से दूर कर दिया गया।

विनोद पांडेय ने यह भी दावा किया कि बिहार में भाजपा की यह साजिश काफी पहले से चल रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में जनता दल (यूनाइटेड) का भाजपा में विलय भी संभव है। पांडेय ने कहा कि झारखंड में ऐसी किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के खिलाफ झामुमो की लड़ाई पहले भी रही है और भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सतर्क रही है और राज्य में भाजपा की किसी भी राजनीतिक चाल को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *