रांची

नीतीश कुमार के नेतृत्व की बाबूलाल मरांडी ने की सराहना, राज्यसभा नामांकन पर दी बधाई

बाबूलाल

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्यता के लिए नामांकन दाखिल करने पर बधाई दी है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नीतीश कुमार पिछले तीन से चार दशकों से बिहार की राजनीति के अहम केंद्र रहे हैं। उन्होंने राज्य को जंगल राज की स्थिति से बाहर निकालने और सुशासन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रशासनिक स्थिरता, विकास और बेहतर शासन की दिशा में नई पहचान बनाई है। मरांडी के मुताबिक, सार्वजनिक जीवन में नीतीश कुमार ने हमेशा ईमानदारी, सम्मान और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी है।

बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल बिहार के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और यादगार दौर के रूप में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा सदस्य के रूप में भी नीतीश कुमार का अनुभव और नेतृत्व संसद के उच्च सदन को समृद्ध करेगा। अंत में बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश के विकास में उनके निरंतर योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *