Home

गिरिडीह में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भव्य स्वागत

Giridih : गिरिडीह के पपरवाटांड़ में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि आदित्य साहू का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और जोश से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *