Home

कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का निधन

Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का बीती देर रात करीब 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही कांके सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रामचंद्र नायक लंबे समय तक राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे और कांके क्षेत्र में उनकी अलग पहचान रही। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कई नेताओं और समर्थकों ने उन्हें एक जनप्रिय नेता बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *