रांची

69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता संपन्न : दोनों वर्गों में तमिलनाडु प्रथम, साइक्लिंग ट्रैक में झारखंड को 2 स्वर्ण व 1 रजत

रांची : झारखंड की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन आज खेल गांव स्थित हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में हुआ। यह प्रतियोगिता 13 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और इकाइयों के अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री शिवेंद्र नाथ दुबे उपस्थित रहे। आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

“शतरंज सोचने और सही निर्णय लेने की कला है” – शशि रंजन

अपने संबोधन में परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि प्रतिभागियों ने धैर्य, रणनीति और अनुशासन का बेहतरीन परिचय दिया है। उन्होंने कहा,
“शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि सोचने, योजना बनाने और सही निर्णय लेने की कला है। युवा खिलाड़ी यदि इसी आत्मविश्वास और समर्पण के साथ आगे बढ़ें, तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।”

शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम

चार दिन चली इस ग्रुप शतरंज प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में तमिलनाडु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग:

प्रथम: तमिलनाडु
द्वितीय: सीबीएसई
तृतीय: केंद्रीय विद्यालय संगठन

बालिका वर्ग:

प्रथम: तमिलनाडु
द्वितीय: महाराष्ट्र
तृतीय: कर्नाटक

सभी विजेता टीमों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साइक्लिंग ट्रैक में झारखंड का शानदार प्रदर्शन

साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड को 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक प्राप्त हुआ।

मुख्य परिणाम:

बालक U-19 (4 KM इंडिविजुअल पर्सूट):

स्वर्ण: कन्हैयालाल भादू (राजस्थान)
रजत: पवन उरांव (झारखंड)
कांस्य: कुशल गट (राजस्थान)

टीम स्प्रिंट U-19 बालक वर्ग:

स्वर्ण: झारखंड
रजत: पंजाब
कांस्य: महाराष्ट्र

टीम स्प्रिंट U-19 बालिका वर्ग:

स्वर्ण: झारखंड
रजत: महाराष्ट्र
कांस्य: बिहार

अन्य आयु वर्गों में भी राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, बिहार और तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

पदक विजेताओं को बधाई

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *