खेल

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, तिलक वर्मा सर्जरी के बाद टीम से बाहर

भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से ठीक एक महीना पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा की राजकोट में इमरजेंसी सर्जरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये तिलक की टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी हुई है, जिससे वह अगले कुछ हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं.

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार 23 साल के तिलक वर्मा को बुधवार सुबह राजकोट में नाश्ते के बाद पेट में तेज दर्द हुआ. इसके बाद वर्मा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां स्कैन में टेस्टिकुलर टॉर्शन का पता चला, और डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी. इसके बाद तिलक की सफल सर्जरी हुई और अब वह ठीक हैं. अगर सब ठीक रहा, तो उन्हें कल डिस्चार्ज किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *