Home

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल: रांची विश्वविद्यालय ने जीत के साथ की शुरुआत


रांची।
रांची विश्वविद्यालय, रांची की मेजबानी में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन की शुरुआत शानदार खेल के साथ हुई, जिसमें मेजबान रांची विश्वविद्यालय ने अपने पहले ही मैच में प्रभावशाली जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में विजयी आगाज़ किया।

रांची विश्वविद्यालय की ओर से शंकर उरांव, सुमित कुजूर, राजू हांसदा, प्रकाश बारला और मो. तौहीद ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

दिन के पहले मुकाबले में कोल्हान विश्वविद्यालय ने एल.एन. मिथिला विश्वविद्यालय को 8–0 के बड़े अंतर से पराजित किया।
दूसरे मैच में रांची विश्वविद्यालय ने सरला बिरला विश्वविद्यालय को 5–0 से हराया।

तीसरे मुकाबले में विद्यासागर विश्वविद्यालय ने रविन्द्र भारती विश्वविद्यालय को 8–0 से शिकस्त दी।
चौथे मैच में वाई.बी.एन विश्वविद्यालय ने वीर सुरेंद्र साय विश्वविद्यालय को 2–0 से पराजित किया।

पांचवें मुकाबले में सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार को 4–0 से हराया।
छठे मैच में यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ बंगाल ने मुर्शिदाबाद विश्वविद्यालय को 2–0 से मात दी।

सातवें और सबसे रोमांचक मुकाबले में ए.आई.एस.सी.ई.टी. विश्वविद्यालय ने साईंनाथ विश्वविद्यालय को 6–5 से हराया।
आठवें मैच में राधा गोविंद विश्वविद्यालय ने बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय को 1–0 से पराजित किया।

नौवें मुकाबले में उत्कल विश्वविद्यालय ने जाधवपुर विश्वविद्यालय को 1–0 से शिकस्त दी।

इसके अलावा विश्व भारती विश्वविद्यालय, ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय एवं यूनिवर्सिटी ऑफ कल्याणी वॉकओवर के जरिए अगले चरण में प्रवेश कर गए।

प्रतियोगिता के अगले चरण में रांची विश्वविद्यालय का मुकाबला मंगलवार को ए.आई.एस.सी.ई.टी. विश्वविद्यालय से खेलगांव में होगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *