रांची

सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप: झारखंड ने कर्नाटक को सीधे सेटों में हराया


रांची। 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में झारखंड पुरुष वॉलीबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। झारखंड ने अपने ताज़ा मुकाबले में कर्नाटक जैसी मजबूत टीम को सीधे सेटों में पराजित कर लगातार दूसरी प्रभावशाली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ झारखंड टीम अपने पूल में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

मुकाबले में शुरू से ही झारखंड का दबदबा देखने को मिला। टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को 25–19, 25–21 और 25–17 के स्कोर से शिकस्त दी। झारखंड के खिलाड़ियों ने सटीक सर्विस, मजबूत ब्लॉकिंग और तेज़ स्मैश के दम पर पूरे मैच में नियंत्रण बनाए रखा।

टीम के खिलाड़ियों ने आक्रमण और रक्षा दोनों में संतुलित खेल दिखाया। निर्णायक क्षणों में झारखंड के खिलाड़ियों ने संयम के साथ अंक जुटाए, जिससे कर्नाटक की टीम वापसी नहीं कर सकी।

झारखंड की इस सफलता के पीछे मुख्य कोच अमरजीत, कोच विकास वर्मा, उपेन्द्र सिंह और आशीष के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। कोचिंग स्टाफ की रणनीति और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास ने टीम को लगातार जीत दिलाई है।

लगातार जीत से झारखंड टीम का मनोबल ऊँचा है और खिलाड़ी आगामी मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव उत्तम राज, संजय कुमार, संजय ठाकुर सहित संघ के पदाधिकारियों ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *