Home

बोकारो में बड़ी चोरी की साजिश नाकाम, कुख्यात चोर बबलु राम गिरफ्तार

Bokaro : शहर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस ने कुख्यात चोर बबलु राम उर्फ भाटिया को गिरफ्तार किया है। 5 जनवरी 2026 को SP हरविंदर सिंह को सूचना मिली कि बबलु राम शहर में किसी बड़ी चोरी की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही DSP आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल बनाया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में बबलु राम को कोर्ट के बाहर घूमते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कई चोरी के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया। बरामद सामान में एक लेनोवो कंपनी का लैपटॉप, उसका चार्जर, लगभग 1 किलो चांदी का पायल 9 जोड़ा और ताला व अलमीरा तोड़ने वाले औजार शामिल हैं।

बबलु राम पहले भी कई चोरी और हिंसा के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ चंद्रपुरा, बीएस सिटी, दुग्दा, बीटीपीएस और पिड्राजोरा थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस छापामारी में 15 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर में सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और समय पर कार्रवाई होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *