खेल

रांची में 25–26 अप्रैल को 9वीं राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप, 450 खिलाड़ी लेंगे भाग

रांची: स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान में 9वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप–2026 का आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को टाना भगत इंडोर स्टेडियम (मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रांची) में किया जाएगा।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शिहान रंजीत मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संगठन के अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा एवं महासचिव सेंसाई हेजाज असदक के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 450 कराटे खिलाड़ी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) के नियमों के अनुसार किया जाएगा। पहले दिन कैडेट एवं जूनियर वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों की स्पर्धाएं होंगी, जबकि दूसरे दिन सब-जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में केवल कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) से मान्यता प्राप्त स्टाइल्स तथा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के पंजीकृत सदस्य ही भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए KIO से संबद्ध लगभग 40 रेफरी, जज और तकनीकी अधिकारी मौजूद रहेंगे। इनमें हंसी रंजित केशरी, कोईसी नरेंद्र सिन्हा, शिहान शशि पांडे, शिहान उदय कुमार, शिहान धनंजय श्रीवास्तव और शिहान रंजीत मेहता सहित कई पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *