69वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
खेलगांव स्थित सिद्धू-कानू वेलोड्रोम में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, झारखंड को मिले स्वर्ण व रजत पदक
रांची : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज खेलगांव स्थित सिद्धू-कानू वेलोड्रोम स्टेडियम में भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन माननीय उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री भजंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें और भविष्य में राज्य एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बीते छह वर्षों में झारखंड में खेल अधोसंरचना का तीव्र विकास हुआ है और जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है।
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रांची श्री कुमार रजत, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव श्री मधुकांत पाठक, एथलेटिक संघ के श्री एस. के. पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह, श्री सुरेश कुमार, श्री शैलेंद्र पाठक, श्री सुरजीत सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया।
आईटीटी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित ट्रैक साइक्लिंग मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आईटीटी (इंडिविजुअल टाइम ट्रायल) स्पर्धाओं में देशभर से आए प्रतिभाशाली साइकिलिस्टों ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया।
आईटीटी 500 मीटर (बालक अंडर–14)
स्वर्ण – पोइरेंगानबा चानमबाम (मणिपुर)
रजत – मयेंगबाम हेंथोई सिंह (मणिपुर)
कांस्य – अभिनव बिश्नोई (राजस्थान)
आईटीटी 500 मीटर (बालक अंडर–17)
स्वर्ण – नरेंगमाम मैक्सन सिंह (दिल्ली)
रजत – युमनाम सुशील सिंह (मणिपुर)
कांस्य – लियोनाल्ड बैकर (अंडमान एवं निकोबार)
आईटीटी 500 मीटर (बालिका अंडर–17)
स्वर्ण – नमिता वॉयलेट (अंडमान एवं निकोबार)
रजत – गायत्री चंद्रशेखर तंबवेकर (महाराष्ट्र)
कांस्य – आई. एस. ब्रिडनी (अंडमान एवं निकोबार)
आईटीटी 500 मीटर (बालिका अंडर–19)
स्वर्ण – सबिना कुमारी (झारखंड)
रजत – ब्रिटनी (अंडमान एवं निकोबार)
कांस्य – प्रभजोत कौर बेहनीवाल (पंजाब)
आईटीटी 1000 मीटर (बालक अंडर–19)
स्वर्ण – बिकाश उरांव (झारखंड)
रजत – नारायण महतो (झारखंड)
कांस्य – अरशदीप सिंह (पंजाब)
पदक विजेताओं को मिली बधाई
इस शानदार प्रदर्शन पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासकीय पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
