रांची

राज्यभर की 600 शिकायतों का होगा जल्द समाधान, डीजीपी ने बनाई उच्च स्तरीय समिति

Ranchi : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। राज्यभर से पुलिस मुख्यालय को अब तक करीब 500 से 600 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका शीघ्र निपटारा इस समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। समिति के अध्यक्ष एडीजी अभियान टी. कंदसामी होंगे। इसके सदस्य आईजी अपील एवं अनुशासन असीम विक्रांत मिंज, आईजी मानवाधिकार क्रांति कुमार गड़िदेशी और कार्मिक डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा बनाए गए हैं।

जनता का भरोसा बढ़ाने पर जोर

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा है कि आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर कार्रवाई से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होगा। इस समिति के गठन से शिकायतों के निपटारे की गति बढ़ेगी और जनता व पुलिस के बीच बेहतर तालमेल कायम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *