Home

बिहार में शाम 5 बजे तक 60.1% मतदान, बेगूसराय में सर्वाधिक वोटिंग

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहे हैं. शाम  बजे तक राज्य के 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 60.13% ने अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया. इनमें शाम 5 बजे तक तक बेगूसराय में सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है. बेगूसराय में 67.32 फीसदी मतदान हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव सहित कई प्रमुख नेताओं ने पहले चरण में अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाला. साथ ही नेताओं ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है.  

लोगों ने अपना गुस्‍सा जाहिर किया… विजय सिन्‍हा पर हमले को लेकर बोले प्रमोद तिवारी

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर हुए हमले पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “उपमुख्यमंत्री सुरक्षा के साथ घूमते हैं. किसी अन्य पार्टी का कोई कार्यकर्ता उनसे नहीं मिल सकता. मुझे जानकारी मिली थी कि वहां की जनता उनसे काफी नाराज है. लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर उपमुख्यमंत्री का यह हाल है तो एनडीए का क्या हाल होगा?” 

बिहार में चौंकाने वाले नतीजे आने वाले हैं: अखिलेश प्रसाद सिंह

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, “महागठबंधन दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा. मैं शुरू से कहता रहा हूं कि बिहार में चौंकाने वाले नतीजे आने वाले हैं और आज जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे साफ है कि सत्ता परिवर्तन हो रहा है.” 

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हमले पर उन्‍होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर नहीं जाना चाहिए, खासकर ऐसे व्यक्ति को जो गुमनाम हो गया हो. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *