खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान–2025 के लिए झारखंड के 4 तकनीकी पदाधिकारी नामित

रांची। आगामी 5वीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान–2025 में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य से चार अनुभवी तकनीकी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व प्रदान किया गया है। यह झारखंड खेल जगत के लिए गर्व का विषय है कि राज्य के चारों अधिकारी देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय खेल आयोजन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए नामित तकनीकी पदाधिकारी—
- अनवर हुसैन (हजारीबाग)
- शिव कुमार रमन (रांची)
- फरीद (धनबाद)
- प्रभात रंजन तिवारी (रांची)
सभी पदाधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों के निर्वहन हेतु जयपुर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
इनकी मनोनयन पर झारखंड एथलेटिक्स संघ की प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ. मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सी. डी. सिंह, सचिव एस. के. पांडे, आशीष झा, रांची जिला सचिव प्रभाकर वर्मा, धनबाद के बंधन टोप्पो, हजारीबाग के अजित कुमार समेत राज्य के अनेक तकनीकी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई दी ह

