रांची

तेरापंथ युवक परिषद रांची के रक्तदान शिविर में 33 यूनिट रक्त संग्रह

मोशन एजुकेशन क्लासेस में आयोजित शिविर में 45 से 50 लोगों की बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन जांच

रांची, संवाददाता। तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) रांची की ओर से हेल्थ पॉइंट ब्लड बैंक, बरियातू के सहयोग से मोशन एजुकेशन क्लासेस, लालपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं ब्लड बैंक की टीम ने 45 से 50 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर और हीमोग्लोबिन सहित अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच की।

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर के आयोजन में मोशन एजुकेशन क्लासेस के निदेशक कृष्णा अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

शिविर का संचालन नेहा बैंगानी, रति बोहरा और रिद्धि बांठिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशाल दस्सानी, पंकज बोहरा, विकास नाहटा सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

हेल्थ पॉइंट ब्लड बैंक, बरियातू के प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार, डीजीएम विवेक गौरव, नर्स आभा तथा तकनीकी टीम के रामलाल नाग, शिवानी सहित अन्य सदस्यों ने शिविर में सहयोग किया।

तेयुप रांची के अध्यक्ष पंकज बोहरा ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *