Home

रांची के मैरेज पैलेस में शादी के दौरान 30 लाख चोरी, पुलिस जुटी जांच में

शादी

Ranchi : रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मैथन मैरेज पैलेस में शादी समारोह के दौरान नकदी और जेवरात से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है, जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, नामकुम निवासी विजय कुमार पांडेय अपनी बेटी की शादी मैथन मैरेज पैलेस में कर रहे थे। जयमाला कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी मंजू पांडेय के पास रखा बैग, जिसमें नकदी, सोने के गहने और एक मोबाइल फोन था, एक अज्ञात बच्चे द्वारा लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, हालांकि अभी तक आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है। विजय पांडेय ने मैरेज पैलेस प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये के बीच है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच जारी है, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और संदिग्ध की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *