रांची

श्री श्याम मंदिर में 192वां श्री श्याम भंडारा, भक्तों को पिलाया गया गुलाब शर्बत

रांची: हरमू रोड स्थित Shri Shyam Mandir Harmu Road में आज श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा 192वां श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और बाबा श्री श्याम के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, अजय मारू, कल्पना मारू एवं उनके परिवार ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को गुलाब शर्बत का भोग अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच शर्बत प्रसाद का वितरण किया गया।

भंडारे के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। हरमू रोड पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और खाटूनरेश बाबा श्याम की जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रथम देव भगवान गणेश की जयकार के साथ गुलाब शर्बत प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया गया।

मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस को लेकर वैश्विक स्तर पर संकट की स्थिति बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पारंपरिक भोजन भंडारे को स्थगित कर श्रद्धालुओं के लिए शर्बत भंडारे की व्यवस्था की गई।

इस आयोजन को सफल बनाने में मंडल के कई सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया। इनमें निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, कल्पना मारू, कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, आशीष डालमिया, जयदीप मोदी, अनुज मोदी, अमित सरावगी, मदन बगड़िया, कमलेश सावा, वेद भूषण जैन, राहुल मारू, अंकित कुमार, कृष्णा कुमार, संकेत चौधरी, मनोज खेतावत, उपेंद्र पांडे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों और भक्तों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *