श्री श्याम मित्र मंडल में 191वां श्री श्याम भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
रांची: श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित Shri Shyam Mandir Harmu Road में आज 191वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, रतन शर्मा तथा मोदी कंपाउंड के मोदी परिवार ने संयुक्त रूप से श्री श्याम भोग का भजन-गायन किया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने “आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी, रुच-रुच भोग लगाओ बाबा श्याम जी” भजन में स्वर मिलाकर भक्तिमय वातावरण बना दिया।
भोग के रूप में खाटूनरेश, बजरंगबली, शिव परिवार, लड्डू गोपाल जी, शालिग्राम जी, गरुड़ जी तथा गुरुजनों को प्रसाद अर्पित किया गया, जिसके बाद महाप्रसाद को विशाल भंडारे में मिश्रित किया गया। मोदी परिवार के सदस्यों ने सर्वप्रथम मंदिर के आचार्यों को प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे का प्रसाद मंदिर परिसर में निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी की देखरेख में पूर्ण शुद्धता के साथ तैयार किया गया। जैसे-जैसे भंडारे का समय नजदीक आया, मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया और हरमू रोड पर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। “खाटूनरेश की जय” और “प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय” के जयकारों के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया।
आज के भंडारे में इडली, वेज उपमा, चटनी और केसरिया जलेबी का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं खीर-चूरमा का भोग परंपरानुसार सर्वप्रथम अर्पित किया गया। भोग लगने के बाद मंडल के वरिष्ठ सदस्य रतन शर्मा और मंदिर के सहयोगी Ranchi Gaushala जाकर गौमाता को भोजन कराते हैं, जिसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है।
इस भव्य भंडारे में लगभग 2500 से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, श्यामसुंदर शर्मा, जयदीप मोदी, अनुज मोदी, अमित सरावगी, पवन पोद्दार, मदन बगड़िया, कमलेश सावा, वेद भूषण जैन, राहुल मारू, अंकित कुमार, कृष्णा कुमार, संकेत चौधरी, मनोज खेतावत, उपेन्द्र पांडे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
