खेलरांची

18वीं स्नूकर एवं पूल चैंपियनशिप 17 से 21 दिसंबर तक


गेमर्स गैराज क्लब, बरियातू में आयोजित होगी

रांची। बरियातू स्थित गेमर्स गैराज क्लब में 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक 18वीं स्नूकर एवं पूल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता डॉक्टर मोहम्मद जाकिर के जन्मदिन पर पिछले 18 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है, जिसने राज्य में क्यू स्पोर्ट्स को नई पहचान दिलाई है।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में इस बार कई श्रेणियों में मुकाबले होंगे—बिलियर्ड्स, मास्टर स्नूकर (15 रेड्स), मास्टर स्नूकर (6 रेड्स), मिनी स्नूकर (15 रेड्स), मिनी स्नूकर (6 रेड्स) और 9 बॉल्स। विभिन्न जिलों के अलावा बिहार और उड़ीसा से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।

विजेताओं और उपविजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और क्लब की मेंबरशिप प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने कहा कि यह चैंपियनशिप प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता दिखाने का उत्कृष्ट मंच बन चुकी है।

इच्छुक खिलाड़ी क्लब पहुंचकर या
अनुराग (9142309684),
यश किंगर (9155088000),
इंद्रजीत (9341316833)
से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

गेमर्स गैराज क्लब में हो रही यह वार्षिक प्रतियोगिता शहर के क्यू स्पोर्ट्स प्रेमियों में खासा उत्साह पैदा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *