जमशेदपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 150 मरीजों का उपचार
सीएमईएच एकेडमी और इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में लगा शिविर
जमशेदपुर, संवाददाता। सीएमईएच एकेडमी और इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन (झारखंड) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जेकेएस कॉलेज, रोड नंबर-17, मानगो, जमशेदपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 150 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला।
शिविर में मरीजों की जांच के लिए पैथोलॉजी की भी व्यवस्था की गई थी। कई मरीजों ने रक्त जांच के लिए अपने ब्लड सैंपल दिए। पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था डॉ. नीरज की देखरेख में की गई।

शिविर में सीएमईएच एकेडमी एवं एसोसिएशन के चिकित्सकों डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. अभिमन्यु झा, डॉ. नीरज, डॉ. एनबी मंडल, डॉ. नितीश, डॉ. अनीता साहू, डॉ. सम्मा परवीन, डॉ. अमृता, डॉ. रीना, डॉ. संगीता, डॉ. खुशबू, डॉ. पूजा और डॉ. शाइस्ता यास्मीन ने योगदान दिया।
शिविर के आयोजक एवं सीएमईएच एकेडमी के उपाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा ने अपना समय देकर मरीजों की सेवा की। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे मरीजों के साथ-साथ कॉलेज के पूरे स्टाफ का भी उपचार किया।
इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. परमानंद चंद्रवंशी और सचिव डॉ. आर.के. प्रसाद ने फोन के माध्यम से शिविर में शामिल सभी चिकित्सकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को समाजसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
