Home

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 114 शिक्षकों को मिला प्रमोशन

विश्वविद्यालय

Dumka : झारखंड के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय को सिंडिकेट की आपात बैठक हुई। बैठक में एकमात्र एजेंडा 2008 में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की पदोन्नति का था, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक में कुल 114 शिक्षकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में पदोन्नति देने का प्रस्ताव पास किया गया। यह फैसला लंबे समय से लंबित था और अब जाकर इसे अंतिम स्वीकृति मिली है। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले इस बैच के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए जेपीएससी ने अनुशंसा की थी। इसके बाद यह मामला विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में अंतिम अनुमोदन के लिए लंबित था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

बैठक की शुरुआत और संचालन
बैठक की शुरुआत कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कुलपति प्रो. डॉ. राम कुमार सिंह ने की। बैठक में डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेन्द्र यादव, प्रोक्टर डॉ. राजीव कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा आमंत्रित सदस्य एफए बृजनंदन ठाकुर और एफओ डॉ. संजय कुमार सिन्हा समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। 114 शिक्षकों के प्रमोशन को मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। लंबे इंतजार के बाद मिले इस फैसले को शिक्षकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *