श्री श्याम मंदिर में 201वां श्री श्याम भंडारा संपन्न
भोग-भजन, महाप्रसाद और जयकारों से गूंजा हरमू रोड, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
रांची : श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 201वां श्री श्याम भंडारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा श्री श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष शिल्पा छावनिका, मनीष सराफ, शिल्पम सराफ, हुलास शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा एवं छावनिका परिवार ने इष्ट मित्रों के साथ संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग-भजन प्रस्तुत किया। “आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी” भजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत भंडारे का भोग लगाकर महाप्रसाद में मिलाने के साथ हुई। इसके बाद मंदिर के आचार्यों को यजमान परिवार के सदस्यों द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई गई। हर शनिवार की तरह इस बार भी भंडारे का भोग गौशाला में गौ माता के लिए भेजा गया। मंदिर के वरिष्ठ सदस्य रतन शर्मा एवं सहयोगी गौशाला में भोग लेकर पहुंचे।
श्री श्याम मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा तथा हरमू रोड पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “खाटू नरेश की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रथम देव भगवान श्री गणेश जी महाराज की जयघोष के साथ प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए कढ़ाई की पूड़ी, आलू-कद्दू-गोभी मिक्स सब्जी, खस्ता कचौड़ी, गुलाब जामुन, आमरस, आइसक्रीम, कैंडी, बिस्किट, खीर एवं चूरमा का विशेष भोग लगाया गया।
इस अवसर पर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, शिल्पा छावनिका, मनीष सराफ, शिल्पम सराफ, आशीष डालमिया, अनुज मोदी, कमलेश सावा, वेद भूषण जैन, राहुल मारू, संकेत चौधरी, रिषभ चौरसिया, मनोज खेतावत, उपेंद्र पांडे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।
