देश

लखनऊ की कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 6 की मौत; कई छात्र फंसे होने की आशंका

जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे छात्र, राहत-बचाव कार्य जारी

लखनऊ: लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक छह लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 12 लोगों के अब भी इमारत में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र-छात्राओं के बीच भगदड़ मच गई। जान बचाने के प्रयास में एक छात्र पहली मंजिल से कूद गया, लेकिन वह नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा दिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *