खेल

कोल्हान डायनामोज की शानदार जीत, आनंदित किशोर बनीं मैच की स्टार

रांची। झारखंड वूमेन्स प्रीमियर लीग के तीसरे दिन खेले गए पहले मुकाबले में कोल्हान डायनामोज ने पलामू वॉरियर्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच में कोल्हान डायनामोज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए और जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्हान डायनामोज की टीम ने आनंदित किशोर की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत 16.4 ओवरों में मात्र 3 विकेट खोकर 137 रन बना लिए और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोल्हान डायनामोज की आनंदित किशोर को तीन विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें मोमेंट्स बेस्ट इकॉनमी बॉलर, मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के तथा मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में श्री उमा जायसवाल, श्री संतोष जायसवाल एवं श्री संजय सेनापति ने आनंदित किशोर को सम्मानित किया।

मैच की विस्तृत सांख्यिकीय जानकारी मीडिया शीट में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *