रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न : सप्त ऋषि बने ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’, 537 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
रांची : रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में जीडी गोयंका स्कूल, नामकुम के सभागार में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में सप्त ऋषि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब अपने नाम किया।
चैंपियनशिप में 537 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष उपाधियों से सम्मानित किया गया। योग अमृत की रूपश्री को ‘योग कुमारी’, टेंडर हार्ट स्कूल के अभिमन्यु पांडे को ‘योग कुमार’, एनआईवाई की पम्मी कुमारी को ‘योग सुंदरी’ तथा मौसम कुमार को ‘योगश्री’ की उपाधि प्रदान की गई।
विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में काव्या शर्मा, रूपश्री शर्मा, श्रेया सोनी, अंशिका कुमारी, अंदेशा कुमारी, आशा रानी, रश्मि सिंकु, वंदना सर्राफ, वंदना कुमारी, हरिंद कुमार, अगम कुमार सिंह, सप्त ऋषि मुखर्जी, ऋतुराज भास्कर, दुर्गेश कुमार, मनमीत सिंह, मौसम कुमार, राजकुमार महतो, रवि रंजन एवं काबिलेश कुमार ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में रांची विश्वविद्यालय योग विभाग के निदेशक प्रो. आशीष कुमार झा, जीडी गोयंका स्कूल, नामकुम के शिवम सिंह, डॉ. संजीव कुमार, गोपाल सोनी, शंभू सोनी, मनोज सोनी, राजेश सोनी, अभय तिवारी, माखन पाठक, पिंटू शर्मा, रंजन शर्मा, डॉ. पी.के. मित्रा, सुशांत भट्ट, पंकज प्रसाद एवं आदित्य कुमार सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार झा, रजनी बक्शी एवं अमरेंद्र कुमार विकल ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन सचिव राहुल पोद्दार ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कौशिक दत्ता, पंकज प्रसाद, रजनी बक्शी, आदित्य कुमार सिंह, सुशीत बनर्जी, इंद्रजीत चक्रवर्ती, कृष्ण कुमार राय, श्रीमती रीमा वर्मा, कुमारी सृजन, निक्की रानी, नंददुलाल दत्ता सहित रांची जिला योग संघ के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
