रांची

लायन सुनील बने अध्यक्ष, प्रकाश को सचिव का दायित्व

लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की प्रथम जनरल बॉडी बैठक संपन्न, सेवा कार्यों की रूपरेखा तय

रांची : लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर की प्रथम जनरल बॉडी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान लायन सुनील कुमार वर्मा ने अध्यक्ष, लायन प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने सचिव तथा लायन बीरेंद्र चौधरी ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभाला।

बैठक में क्लब से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत किया गया। साथ ही क्लब के सुचारू संचालन, आगामी सेवा परियोजनाओं, सदस्यता विस्तार तथा अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बताया गया कि क्लब की वार्षिक पत्रिका प्रकाशित की जा रही है, जिसका भव्य लोकार्पण आगामी इंस्टॉलेशन समारोह में किया जाएगा।

मच्छरदानी एवं भोजन का वितरण

अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर द्वारा अंगड़ा प्रखंड के तातीसिलवे के समीप स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, राजाडेरा (टुकटुक टोली), चंद्राटोली में सैकड़ों जरूरतमंद लाभुकों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही ‘फूड फॉर हंगर’ सेवा अभियान के तहत भोजन भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलिमा जायसवाल, पुष्पलता वर्मा, बाला सिंह सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *