Home

राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झारखंड टीम का सम्मान

रांची: 20वीं राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देने वाली झारखंड टीम को शंकरा हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक शंकर दुबे ने खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

इस अवसर पर शंकर दुबे ने कहा कि झारखंड टीम की उपलब्धि राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और खेल के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

शंकरा हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन ने खेल प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने और उनके विकास के लिए सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *