Home

झारखंड टी-20 लीग के लिए धनबाद के आठ खिलाड़ियों का चयन, डीसीए ने किया सम्मानित

धनबाद। झारखंड टी-20 लीग के लिए आयोजित खिलाड़ी नीलामी (ऑक्शन) में धनबाद के आठ खिलाड़ियों के चयन पर धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार और महासचिव विनय कुमार सिंह ने इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों के चयन से धनबाद के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह धनबाद क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है। खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और लगातार बेहतर प्रदर्शन का ही परिणाम है कि उन्हें राज्य की प्रतिष्ठित टी-20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।

झारखंड टी-20 लीग के लिए चयनित खिलाड़ियों में कोनैन कुरैशी, श्रेष्ठ, राहुल प्रसाद, अनुराग सिंह सेंगर, प्रतीक रंजन, सिद्धार्थ सिन्हा, युवराज सिंह तथा आर्यमन लाला शामिल हैं।

अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन हमेशा खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

रविवार शाम रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए कार्यालय में चयनित छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कोनैन कुरैशी और अनुराग सिंह सेंगर शहर से बाहर रहने के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके।

इस अवसर पर महासचिव विनय कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रविजीत सिंह डांग, मनोज कुमार सिंह, जावेद खान एवं संजीव झा, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहित उत्तम विश्वास, शांतनु चौधरी, राजन सिन्हा, संजीव राणा, सुधीर कुमार पांडेय, द्वारिका तिवारी, रियाज खान, प्रमोद सिंह, बबलू पांडेय, बबलू उपाध्याय और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *