रांची जिला नेटबॉल संघ के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन

रांची, 31 मई 2026। रांची जिला नेटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) का समापन रविवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में संपन्न हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रांची जिला के मीडिया प्रभारी एवं अभिभावक श्री चंचल भट्टाचार्य उपस्थित थे। वहीं रांची जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद, सचिव सुश्री तारा तिर्की तथा कोषाध्यक्ष श्री आकाश राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्री चंचल भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर रांची जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन का भी विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समर कैंप के सफल समापन की घोषणा की।
समारोह में संघ के उपाध्यक्ष श्री पंकज टोप्पो, उप सचिव श्री सचिन लोहार तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री रानी कच्छप, सुश्री मेघा टोपनो, सुश्री श्रद्धा तिर्की, श्री अरुण कुमार एवं श्री लालू कच्छप भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास करने और खेल के माध्यम से राज्य एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
